September 14, 2026

सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति संकल्प पूर्ति पर सुकमा जिले के केरला पेंदा के ऐतिहासिक राम मंदिर प्रांगण में रामभक्त हनुमान जी महाराज के श्रीचरणों में श्री हनुमंत भंडारा

Picsart_26-04-02_10-46-11-061

 

सुकमा छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति संकल्प पूर्ति पर सुकमा जिले के केरला पेंदा के ऐतिहासिक राम मंदिर प्रांगण में रामभक्त हनुमान जी महाराज के श्रीचरणों में
श्री हनुमंत भंडारा

31 मार्च 2026 की नियत तिथि तक बस्तर सहित छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद के पूर्णतः समाप्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल को
बस्तर संभाग के विविध क्षेत्रों में पावन श्रीहनुमंत भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

*इसी क्रम में सुकमा जिले के ग्राम पंचायत केरला पेंदा के राम मंदिर में आस-पास के ग्रामवासी भव्य हनुमान भंडारा* का आयोजन कर रहे है ।

विदित होकि लगभग 70 बरस पुराना यह मंदिर नक्सलवाद के दंश के चलते वर्षो से बंद था जो
बस्तर मे नक्सली दबाव कम होने पर पिछले दो बरस पूर्व ही पुनः प्रारंभ हुआ है ।

ग्राम वासी इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश में स्थापित शांति, सुरक्षा और समृद्धि के नए युग का अभिनन्दन करते ईश्वर का आभार नमन-वंदन किया जाएगा।

4 दशकों से अधिक समय से छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से जूझ रहा था। नक्सलवाद ने विशेषकर बस्तर अंचल को लंबे समय तक प्रभावित किया, जहां हजारों लोगों की जाने व बुनियादी विकास कार्य बाधित रहे और आम जन-जीवन असुरक्षा व दंश के बारूदी साये में रहा। बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के कई अन्य जिले भी नक्सलवाद से पीड़ित और प्रभावित रहे है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के संकल्प के अनुसार नियत समय पर आज छत्तीसगढ़ ही नहीं, समूचे देश से सशस्त्र नक्सलवाद का अंत हो रहा है, दशकों से चली आ रही हिंसा और भय का दौर समाप्त हो रहा है, तब आम लोगों में भी खुशी का माहौल है।

जन सामान्य में खुशी इस बात की भी है, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

सबसे अहम तथ्य यह कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों के साहस, वीरता और बलिदानों के कारण संभव हो सकी है। उन जवानों के अमर बलिदान का पावन स्मरण व रामभक्त हनुमान जी महराज का पूजन अर्चन कर प्रदेश में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ पावन भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने भक्तजनों को इस अवसर पर सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि- हनुमान महाराज जी की असीम कृपा से हम सब उस लक्ष्य को प्राप्त कर सके जो वर्षो तक असाध्य माना जाता था।

राम भक्त वीर हनुमान जी की अशेष कृपा से आज हमारा छत्तीसगढ़ के शान्तिमार्ग पर आरूढ़ हुआ । आइए इस पावन अवसर पर मारूतिनंदन के श्रीचरणों मे नमन-वन्दन कर उनके असीम आशीर्वाद का वरण करे ।

143 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts