October 28, 2026

खैरागढ़ नगरपालिका अध्यक्ष की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक मौत

IMG_20250524_152556

खैरागढ़ः- नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर की गाड़ी बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में गाड़ी चला रहे ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी रायपुर से लौट रही थी, जिसमें गिरिजा चंद्राकर के परिवारजन पहले ही उतर चुके थे, और ड्राइवर अकेला वाहन लेकर खैरागढ़ की ओर लौट रहा था। तभी खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर ग्राम सेवती के पास अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही नगपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

दुर्घटना की खबर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए चालक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं प्रशासन से दुर्घटना के कारणों की पारदर्शी जांच की जा रही है।

298 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts