September 8, 2026

SP जितेंद्र शुक्ला ने 03 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, प्रार्थी से मारपीट और एनडीपीएस से जुड़ा है मामला

IMG_20250311_185348

दुर्ग। दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने प्रार्थी से अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने के मामले में आरक्षक और एनडीपीएस के प्रकरण में प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचरण प्रदर्शित करने वाले प्रधान आरक्षक और आरक्षक को निलंबित कर दिया है। आरक्षक कमांक 551 तरूण देशलहरे तैनाती थाना जागुल के द्वारा दिनांक 08.03.2025 को प्रार्थियों/आवेदिका पायल पिता बलदाउ उम्र 32 वर्ष निवासी उमरपोटी थाना उतई के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की घटना कारित की गई।

प्रार्थियों आवेदिका की रिपोर्ट पर आरक्षक के विरूद्ध थाना जामुल में अपराध क्रमांक-117/2025 धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरक्षक 551 तरूण देशलहरे, तैनाती थाना जामुल को उक्त कृत्य के लिए दिनांक 10.03.2025 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग सम्बद्ध किया जाता है। आरक्षक क्रमांक 551 तरूण देशलहरे को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

वहीं एक अन्य मामले में प्रधान आरक्षक 1777 शगीर अहमद खान एवं आरक्षक 119 अजय गहलोत तैनाती एसीसीयू, जिला दुर्ग के द्वारा एनडीपीएस के प्रकरण में प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचरण प्रदर्शित किए जाने के कृत्य के लिए दिनांक 11.03.2025 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग में सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में प्रधान आरक्षक 1777 शगीर अहमद खान एवं आरक्षक 119 अजय गहलोत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Oplus_131072
Oplus_131072
533 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts