July 25, 2026

बीजापुर में माओवादी मुठभेड़ में शहीद जवान राजू ओयाम को दी गई श्रद्धांजलि।

IMG_20250321_125954

बीजापुर। बीजापुर जिले में हुए पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में शहीद हुए जवान राजू ओयाम को आज प्रातः रक्षित केंद्र बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ आईजी, बीजापुर एसपी, कलेक्टर, अन्य पुलिस अधिकारीगण और शहीद के परिजन उपस्थित रहे। अधिकारियों और जवानों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षाबलों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी।

मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे।

गौरतलब है कि कल बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 26 नक्सलियों को ढेर किया गया। यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, माओवादी गतिविधियों को रोकने के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे।

इस दौरान आईजी पी. सुंदरराज हम ने कहा कि हम अपने शहीद जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक क्षेत्र पूरी तरह नक्सल मुक्त नहीं हो जाता।

शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

347 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts