September 15, 2026

ग्राम पंचायत झींगटपर में सेवा एक नई पहल, बिलासपुर” के सौजन्य से झिंगटपुर में स्वेटर, कंबल एवं मेडल वितरण कार्यक्रम आयोजित

IMG_20251104_192103

कोटा ग्राम झिंगटपुर के मिडिल स्कूल परिसर में आज सेवा एक नई पहल, बिलासपुर के सौजन्य से एक प्रेरणादायी सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के 80 विद्यार्थियों को स्वेटर एवं मेडल, तथा 50 ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा एक नई पहल के अध्यक्ष श्री सतराम जेठलमलानी, श्रीमती रेखा आहुजा एवं उनकी टीम ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा —

> “शिक्षा ही सच्ची सेवा का मार्ग है, और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।”

कार्यक्रम में ग्राम झिंगटपुर की जनपद सदस्य श्रीमती शिवबाई नेताम, सरपंच श्री दिलीप पोर्ते, उपसरपंच श्री भरतलाल यादव, प्रधान पाठक श्री जनक रामपाल, शिक्षिकाएँ श्रीमती मीना वर्मा, श्रीमती पुष्पा ध्रुव, श्रीमती मीरा रजक सहित सैकड़ों विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सम्मान प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती शिवबाई नेताम ने सेवा एक नई पहल, बिलासपुर संस्था का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा —

> “हमारे गाँव मिडिल स्कूल झिंगटपुर में बच्चों के लिए स्वेटर तथा ग्रामीणों के लिए कंबल वितरण कर संस्था ने ठंड के मौसम में अत्यंत सराहनीय सामाजिक कार्य किया है।”

उन्होंने विद्यालय परिवार, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहा —

> “ऐसी मानवीय भावना और सामाजिक जिम्मेदारी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आशा है कि सेवा नई पहल जैसी संस्थाएँ आगे भी इस प्रकार के कार्यों से समाज को प्रेरित करती रहेंगी।”

कार्यक्रम के सफल संचालन में सेवा एक नई पहल के अध्यक्ष श्री सतराम जेठलमलानी, श्रीमती रेखा आहुजा, श्री मनोज मनसुखानी, श्रीमती रूपल पोपटानी, श्रीमती कविता मोटवानी, श्री विष्णु केवट, श्री नारायण नायक, श्री बलबीर साहू तथा पूर्व मिडिल स्कूल झिंगटपुर की शिक्षिका श्रीमती मीरा रजक का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

148 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts