September 20, 2026
IMG_20260622_164817

रायपुर 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति के साथ ही सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है। कई अधिकारियों को दूसरे जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, बालोद और रायगढ़ समेत विभिन्न जिलों में पदस्थ तहसीलदार शामिल हैं।

इन तहसीलदारों को मिला प्रमोशन
क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
1 भवानी शंकर साव तहसीलदार, महासमुंद डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर
2 मुकेश कुमार बजाज तहसीलदार, अटल नगर (रायपुर) डिप्टी कलेक्टर, धमतरी
3 सालिक राम गुप्ता तहसीलदार, रामानुजगंज (बलरामपुर) डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर
4 कृष्ण कुमार साहू तहसीलदार, महासमुंद डिप्टी कलेक्टर, बेमेतरा
5 रिचा सिंह तहसीलदार, रायगढ़ डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
6 शिल्पा भगत तहसीलदार, बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़
7 राकेश कुमार वर्मा राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़
8 प्रेमूलाल साहू तहसीलदार, धमतरी डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग
9 प्रकाश सोनी तहसीलदार, रायपुर डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग
10 आशुतोष शर्मा तहसीलदार, बालोद डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम
11 अभिषेक राठौर तहसीलदार, बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर, कोरबा
12 मीना साहू तहसीलदार, दुर्ग डिप्टी कलेक्टर, रायपुर

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा मजबूती
सरकार के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द ही नई पदस्थापना वाले जिलों में कार्यभार ग्रहण करना होगा। माना जा रहा है कि इससे जिलों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन और राजस्व प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।

50 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts