October 27, 2026

NSUI की बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की आई फोन मोबाई हुई चोरी मचा हड़कंप

IMG_20250629_193857

रायपुर 29 जून 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान राजीव भवन से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। घटना रविवार की है, जब श्री बैज एनएसयूआई की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मोबाइल गायब होते ही राजीव भवन में हड़कंप मच गया, और खोजबीन का सिलसिला शुरू हो गया।

मोबाइल गायब, जांच शुरू
मोबाइल नहीं मिलने पर दीपक बैज ने शंकर नगर टर्निंग पॉइंट के पास मोबाइल गुम होने की थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
सूत्रों के मुताबिक, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मोबाइल चोरी हुआ है या कहीं रखा भूल गए हैं।

भवन के भीतर तनाव, बढ़ी चर्चा
मोबाइल गायब होने की खबर मिलते ही पूरे राजीव भवन में हलचल मच गई।कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच टेंशन का माहौल बन गया, और राजनीतिक गलियारों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।बैठक के दौरान सुरक्षा और सतर्कता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं।

चोरी या लापरवाही?
अब तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला मोबाइल चोरी का है या सामान्य लापरवाही का।
हालांकि, एक बड़े राजनीतिक पद पर बैठे नेता का मोबाइल फोन इस तरह से गायब होना संदेहास्पद माना जा रहा है।
मोबाइल में संवेदनशील जानकारी होने की आशंका को लेकर पार्टी के भीतर भी फिक्र का माहौल है।

625 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts