September 8, 2026

रायपुर हत्या को आत्महत्या का रूप देने वाला आशिक दुर्गेश वर्मा को टिकरापारा पुलिस अपने किया गिरफ्तार

IMG_20251010_001928

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

थाना टिकरापारा क्षेत्रंातर्गत लालपुर स्थित पटेल चौक के पास किराये के मकान मंे निवासरत प्रियंका दास पिता धीरन दास उम्र 23 साल जो मूलतः हल्दीबाड़ी चिरमिरी जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की निवासी थी तथा रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। दिनांक 09.10.25 को कोई अज्ञात आरोपी प्रियंका दास की उसके किराये के मकान में चाकू से मारकर हत्या कर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य मृतिका प्रियंका दास के हाथ में चाकू को पकड़ाकर फरार हो गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर हत्या के समस्त पहलुआंे की जांच कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में बड़ा अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर निवासी आरोपी दुर्गेश वर्मा को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विगत 01 वर्ष से मृतिका प्रियंका दास के साथ प्रेस संबंध था। इसी दौरान उसे शक हुआ कि प्रियंका दास किसी अन्य लड़के से बात करती है, इसी शक के आधार पर उसने प्रियंका दास की हत्या करने की योजना बनायी तथा पूर्व सुनियोजित योजना के तहत वह दुकान से सब्जी काटने का चाकू खरीदा तथा दिनांक घटना 08-09.10.25 की दरम्यानी रात वह प्रियंका दास के मकान में गया तथा दोनों का इसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने अपने पास रखें चाकू से प्रियंका दास पर वार कर उसकी हत्या कर दिया तथा हत्या को आत्महत्या का रूप देने हेतु मृतिका के घर में रखें सब्जी काटने के चाकू को मृतिका के हाथ में पकड़ा कर फरार हो गया।

आरोपी दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 799/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

176 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts