October 27, 2026

33 नग,अवैध देशी शराब एवं एक बजाज पल्सर, मोटरसाइकल,के साथ आरोपी, दिनेश कुर्रे,को कोटा पुलिस,ने किया गिरफ्तार

IMG_20250625_173958

 

बिलासपुर विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 24.06.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिपरतराई निवासी अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में प्लेन देशी शराब को परिवहन कर रहा है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर नाका चौक कोटा में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी दिनेश कुमार कुर्रे पिता भागवत कुमार कुर्रे उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 33 नग देशी प्लेन शराब कुल 6.940 लीटर कीमती 2540 रुपए एवं 01 नग बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 10 एक्स 3337 को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग, प्रधान आरक्षक 41 रवींद्र मिश्रा , आरक्षक 1330 खेमंत पाल, आरक्षक 40 सुरेंद्र जांगड़े, आरक्षक 773 दामोदर सिंह, आरक्षक 858 संतोष पाटले , आरक्षक 1310 सनत मिरी का विशेष भूमिका रही।

435 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts