September 9, 2026

CG: सुकमा दो लाख रूपये के इनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तार थाना चिंतलनार पुलिस बल,223 वाहिनी सीआरपीएफ की रही अहम भूमिका

IMG_20250410_225422

सुकमा थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत 01 इनामी नक्सली सहित 03 सक्रिय नक्सली को किया गया गिरफ्तार।

वर्ष 2024 में तीनों नक्सली 02 ग्रामीणो की अपहरण कर हत्या करने के गम्भीर मामले में रहे है शामिल ।

गिरफ्तार 01 नक्सली पर छ0ग0 शासन द्वारा पद के अनुरूप 02 लाख रूपये का घोषित है इनाम।

गिरफ्तार सभी नक्सली थाना चिंतलनार क्षेत्र के ग्राम जब्बागट्टा के है निवासी।

नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना चिंतलनार पुलिस बल, 223 वाहिनी सीआरपीएफ की रही संयुक्त कार्यवाही ।

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य मुखबिर के आसूचना पर दिनांक 09.04.2025 को थाना चिंतलनार से जिला बल का बल एवं कैम्प पुलनपाड़ से 223 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम किस्टावरम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01.मड़कम भीमा पिता स्व. देवा (डीएकेएमएस अध्यक्ष, इनामी 02 लाख रूपये) उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम जब्बागट्टा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 02. मड़कम लखमा पिता स्व. कोसा (कृषि/आरपीसी मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम जब्बागट्टा थाना चिंतलनार जिला सुकमा एवं 03. हेमला नंदा पिता भीमा कृषि/आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम जब्बागट्टा थाना चिंतलनार जिला सुकमा (छ0ग0) का होना तथा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये, सभी नक्सलियों को थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने पर थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जब्बागट्टा के 02 ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के आरोप लगाकर अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल रहे है, घटना के संबंध में थाना चिंतलनार में अपराध क्रमांक 01/2024 धारा 147, 148, 149, 323, 450, 364, 392 ,302, 201, 506 भादवि. 25 आर्म्स एक्ट के तहत पूर्व से प्रकरण दर्ज है। उक्त प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को दिनांक 09.04.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

415 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts