October 28, 2026

बिहार चुनाव से पहले ‘वोटर लिस्ट’ पर घमासान, राहुल गांधी बोले- हमारे पास 100% धांधली के सबूत

IMG_20250724_160709

Bihar News : पटना/नई दिल्ली: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति गरमा गई है। चुनाव आयोग द्वारा राज्य में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा के बाद विपक्षी दलों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्ष का दावा है कि मतदाता सूची में फेरबदल कर चुनाव में धांधली की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है।

 

तेजस्वी का तंज

राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव बहिष्कार की बात को दोहराते हुए कहा, “अगर चुनाव में धांधली ही करनी है, तो फिर बिहार सरकार को वैसे ही एक्सटेंशन दे दीजिए। महागठबंधन के सभी दल चुनाव बहिष्कार के विकल्प पर विचार कर सकते हैं।” तेजस्वी ने यह भी कहा कि SIR के नाम पर वोटर लिस्ट में बदलाव, विशेषकर वोट काटने और विपक्ष को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है।

 

राहुल गांधी का बड़ा दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के पास चुनाव आयोग द्वारा की गई धांधली के ठोस प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “हमने कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की जांच की है और वहां वोट चोरी के पुख्ता सबूत मिले हैं। ये 90% नहीं, बल्कि 100% प्रमाण हैं, जिन्हें हम मीडिया के सामने पेश करेंगे।” राहुल का आरोप है कि देशभर के निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर जोड़े जा रहे हैं, जिनकी उम्र 45 से 65 वर्ष के बीच है। उन्होंने कहा, “हजारों ऐसे फर्जी मतदाता केवल एक ही निर्वाचन क्षेत्र में जोड़े गए हैं। मुझे पूरा यकीन है कि यही खेल पूरे देश में चल रहा है।”

 

भारत में चुनावों की चोरी हो रही है

राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने एक निर्वाचन क्षेत्र के माध्यम से यह समझ लिया है कि देश में वोट की चोरी कैसे हो रही है। उनका दावा है कि चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रहा और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

 

सरकार का पलटवार

इस पूरे विवाद पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा, “तेजस्वी यादव को अब लगने लगा है कि वे चुनाव हार जाएंगे, इसलिए चुनाव बहिष्कार की बात कर रहे हैं। जब तक नकली वोटर रहेगा, तब तक ही वे जीत सकते हैं, इसलिए अब चुनाव नहीं लड़ना चाहते।”

208 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts