October 17, 2026

निर्दोष आदिवासियों की रिहाई और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की मांग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने सरकार को घेरा

file_00000000fd2c7207a283e7c188d89184_copy_560x448

सुकमा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने गुरुवार को प्रेस क्लब सुकमा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि यदि सरकार सुकमा जिले को नक्सल मुक्त घोषित कर रही है, तो जेलों में नक्सली प्रकरणों में बंद निर्दोष आदिवासियों की भी निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें बिना शर्त रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह मांग लंबे समय से रही है, लेकिन सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की है। इस दौरान आदिवासी नेता वेको हूँगा, हितेंद्र मरकाम, कोसा मरकाम, सुकड़ा, आयतु, भीमा सहित अन्य आदिवासी नेता उपस्थित रहे।

हरीश कवासी ने कहा कि हाल ही में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी एवं कोंटा विधायक कवासी लखमा ने भी गृहमंत्री विजय शर्मा के समक्ष निर्दोष आदिवाहरीश कवासी ने कहा कि हाल ही में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी एवं कोंटा विधायक कवासी लखमा ने भी गृहमंत्री विजय शर्मा के समक्ष निर्दोष आदिवासियों की रिहाई का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मांग कि यदि कानूनी प्रक्रिया में बाधाएं हैं तो सरकार विशेष व्यवस्था कर मामलों का शीघ्र निपटारा कराए तथा गरीब परिवारों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि कई परिवार अपने परिजनों को छुड़ाने के लिए जमीन बेचकर वकीलों की फीस भरने को मजबूर हैं, जिससे उन पर आर्थिक और मानसिक संकट बढ़ रहा है।सियों की रिहाई का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मांग कि यदि कानूनी प्रक्रिया में बाधाएं हैं तो सरकार विशेष व्यवस्था कर मामलों का शीघ्र निपटारा कराए तथा गरीब परिवारों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि कई परिवार अपने परिजनों को छुड़ाने के लिए जमीन बेचकर वकीलों की फीस भरने को मजबूर हैं, जिससे उन पर आर्थिक और मानसिक संकट बढ़ रहा है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों के जीवन यापन ईवी रोजगार की रखी मांग


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों के पुनर्वास का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुनर्वास केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को पांच-पांच एकड़ कृषि भूमि, आर्थिक सहायता, आवास तथा उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

आंदोलन के साथ ही रायपुर में मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

हरीश ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही पीड़ित परिवारों के साथ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी। यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के साथ मिलकर संभाग स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर रायपुर में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।

32 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts