October 28, 2026

CG Crime : घर से 100 मीटर दूर महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी…

IMG_20250619_190558

CG Crime : बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरदूर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव के खार में एक महिला, कुंवरिया बाई, की खून से लथपथ लाश घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ सर्च डॉग की मदद भी ली जा रही है।

 

बता दें कि घटना की जानकारी तब सामने आई, जब गांव के लोगों ने खार में कुंवरिया बाई का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोटा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण घरेलू विवाद हो सकता है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने कुंवरिया बाई की बहन और उनके बेटों से पूछताछ शुरू की है और परिवार के उन सदस्यों की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से गायब हैं।

420 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts