July 24, 2026

जीजा के घर शादी समारोह में शामिल होने गई युवती के साथ दरिंदगी जान से मारने की कोशिश कवर्धा जिला के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है युवती

IMG_20250524_145728

कवर्धा 24 मई 2025। कवर्धा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवती के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने जीजा के घर शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। शादी समारोह से वह अपने प्रेमी के साथ जंगल में घुमने गयी, जहां उसके साथ प्रेमी ने हैवानियत करते हुए उसे जान से मारने की कोशिश की। युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करने के बाद उसे मरा समझकर चट्टानों के नीचे फेंककर आरोपी चला गया था। जिसे चिंताजनक हालत में कवर्धा से रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक युवती के साथ दरिंदगी का ये पूरा मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता 21 वर्षीय युवती मूलतः कवर्धा जिला के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दो दिन पहले 22 मई को वह अपने जीजा के घर शादी समारोह में शामिल होने ग्राम मुनमना गयी थी। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पीड़िता ने बताया है कि वह शादी समारोह से अपने प्रेमी के साथ जंगल में घुमने गयी थी। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने पर मारपीट हो गया। इसके बाद उसका प्रेमी उसे जंगल में ही छोड़कर चला गया।

पीड़िता को दूसरे दिन गंभीर रूप से घायल हालत में चट्टानों के बीच से बरामद किया गया। बंदौरा के जंगल में स्थित पहाड़ी क्षेत्र में युवती के साथ गैंगरेप होने की आशंका जतायी जा रही है। लड़की को मरा समझकर आरोपी मौके पर ही चट्टानों के बीच लड़की को फेंककर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को स्थानीय कुछ लोगों की नजर लड़की पर पड़ी, जो कि गंभीर रूप से घायल और बेहोशी के हालत में पड़ी हुई थी। जिसके बाद तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस ने पीड़िता को तुरंत चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां मेडिकल परीक्षण के बाद युवती के साथ बर्बरता पूर्ण ढंग से गैंगरेप होने की पुष्टि डाॅक्टरों ने की है। मेडिकल टीम ने बताया कि युवती के गुप्तांग में गंभीर चोट के निशान मिले है। इसके साथ ही लड़की के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म है। जिससे उस पर जानलेवा हमला होने की भी आशंका जतायी जा रही है। वहीं युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर मेकाहारा हास्पिटल रेफर कर दिया गया है। जिसके कारण युवती का बयान दर्ज नही हो पाने से इस पूरे घटनाक्रम की हकीकत सामने नही आ पायी है।

पुलिस ने इस घटना में अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गयी है। पुलिस ने पीड़िता के प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है। जिससे इस घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की हालत हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता के साथ गैंगरेप हुआ या उसके प्रेमी ने इस सनसनीखेज वारदात में अहम भूमिका निभाई इसका खुलासा बयान दर्ज होने के बाद ही हो पायेगा।

एक सप्ताह के भीतर तीन गैंगरेप की वारदात
छत्तीसगढ़ में लगातार गैंगरेप की बढ़ती वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिय है। पिछले एक सप्ताह में सूबे के तीन जिलों में गैंगरेप की वारदात घटित हुई है। पहली घटना जांजगीर जिला में हुई यहां एक युवती के साथ 5 आरोपियों ने गैंगरेप करने के साथ ही उसके साथ बर्बरता पूर्ण तरीके से दरिंदगी की। इसके बाद दूसरी वारदात रायगढ़ जिले में सामने आयी, यहां युवती को बंधक बनाकर उसके साथ चार आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। अभी पुलिस इन दोनों मामलो को सुलझा ही पायी थी कि तीसरा मामला कवर्धा जिले में सामने आ गया। जहां शादी समारोह में शामिल होने गयी युवती के साथ दरिंदगी कर जान से मारने की कोशिश की गयी।

360 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts