September 14, 2026

रफ्तार का कहर हाईवा बाईक में हुई भिड़ंत बाईक सवार तीन लोगों की मौत

IMG_20250204_204136

सक्ति 4 फरवरी 2025। एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। घटना बाराद्वार के पास आमगोलाई मोड़ की है। हादसा उस वक्त हुआ जब हाईवा और बाइक की भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक में तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की हाईवा से भिड़ंत हो गई, जिसकी वजह से मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान दोनों युवकों ने भी दम तोड़ दिया। इधर घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि यहां हाईवा अनियंत्रित होकर चलती है, लगातार इस तरह के हादसे हो रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं होने से ऐसे ट्रक चालकों की मनमानी काफी ज्यादा बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और ऐसे अनियंत्रित वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम तोड़वा दिया है।

319 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts