September 8, 2026

52 पत्ती के साथ इश्क लड़ा रहे 3 जुआरियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने ताश की पत्ती एवं 39590 रूपये किया जप्त

IMG_20250128_142527

आपरेशन प्रहार के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की जुआडियों के विरूद्ध कार्यवाही । छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही > जप्ती 52 पत्ती तास एवं नगदी 39590 रूपये गिरफ्तार आरोपी :-

01. – श्रवण कुमार वर्मा पिता बाबुराम उम्र 40 वर्ष निवासी पुराना हाई कोर्ट के पीछे टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

02. – नागराज पात्रे पिता राम चरण पात्रे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रलिया थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग. । 03. – पंचराम यादव पिता फिरेत यादव उम्र 66 वर्ष निवासी पुराना हाई कोर्ट के पीछे टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. । गिरफ्तारी दिनांक – 3 / 27.01.25

विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु. से) द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत जुआ, सट्टा एवं आबकारी एक्ट पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली के नतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर यादव गली गुरु कृपा केटरिंग के सामने पार्किंग टिकरापारा में बैठकर रूपये पैसों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे आरोपी श्रवण कुमार वर्मा, नागराज पात्रे, पंचराम यादव को रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके कब्जे से 52 पत्ती तास एवं 39590 रूपर जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अप. क 54 / 25 धारा 3 ( 2 ) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम का अपराध दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि सीता साहू आर- नुरूल कादीर, गोकूल जांगडे, धनेश साहु, टंकेश साहू, अमित सिंह एवं सनत मिरी का विशेष योगदान रहा है।

215 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts