कांग्रेस नेता जिला पंचायत सुकमा के अध्यक्ष हरीश कवासी ने अटल लैब की गलत जांच रिपोर्टों, मशीनों की खरीद में गड़बड़ी एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की उच्च स्तरीय जांच की रखी मांग सुकमा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
MOHAMMAD RAJJAB September 11, 2026
जिला – सुकमा, छत्तीसगढ़ : अटल लैब की गलत जांच रिपोर्टों, मशीनों की खरीद में गड़बड़ी एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की उच्च स्तरीय जांच के संबंध में। महोदय,
उपरोक्त विषयांतर्गत निवेदन है कि हमारे जिले में संचालित ‘अटल लैब’ की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो चुकी है। आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ और शासकीय धन के दुरुपयोग को लेकर निम्नलिखित बिंदुओं पर आपका ध्यान आकर्षित करना आवश्यक है:
गलत जांच रिपोर्ट एवं इलाज पर प्रभाव: अटल लैब से जारी की जा रही पैथोलॉजी रिपोर्ट लगातार गलत और अविश्वसनीय आ रही हैं। गलत रिपोर्टों के आधार पर मरीजों का सही इलाज नहीं हो पा रहा है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।
मशीनों व उपकरणों की खरीद की जांच: अटल लैब के लिए खरीदी गई मशीनों व उपकरणों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है। इस खरीद प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।
पूर्व प्रधानमंत्री के नाम का दुरुपयोग: श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का नाम हम सभी के लिए अत्यंत सम्माननीय है। अटल जी के नाम पर शुरू की गई इस लैब को जनसेवा के बजाय धन कमाने का जरिया बना दिया गया है, जो बेहद दुखद और आपत्तिजनक है।
चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था: जिला अस्पताल एवं लैब की बदहाल स्थिति के कारण आम नागरिकों को उचित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

*मांग:*
अटल लैब की सभी जांच मशीनों, खरीद प्रक्रियाओं और रिपोर्टों की तत्काल उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और लैब की सेवाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
आशा है कि आप जनहित में इस विषय को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करेंगे।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

