October 2, 2026

पर्यटन स्थल कोरी डैम कोटा में लूट करने वाले आरोपियों एक नाबालिक सहित 3 को accu की मदद से कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

file_0000000059588230be47a57547ec60eb_copy_501x501

पर्यटन स्थल कोरी डैम कोटा में लूट करने वाले आरोपियों को accu की मदद से कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नाम आरोपी: –

1- गुरजीत सिंह उर्फ बंटी पिता परविंदर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी कुंवारीमुडा थाना कोटा जिला बिलासपुर
2- रामजी यादव पिता मनहरण लाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम घासीपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
3- विधि से संघर्षरत बालक

बिलासपुर कोटा विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 01.10.2026 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.09.2026 को प्रार्थिया अपने साथियों के साथ कराने कोटा बैंक आई थी काम पूरा होने के पश्चात कोरी डैम घूमने चले गए जहां पर 3 अज्ञात लड़के पास आकर प्रार्थिया के दोस्त के साथ मारपीट कर बैग को लूट कर ले गए जिस पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 841/2026 धारा 309(4), 3(5) बी एन एस दर्ज पर विवेचना में लिया गया । विवेचना उपरांत त्वरित कार्यवाही करते हुए टेक्निकल साक्ष्य की मदद से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन लोग स्कूटी वहां में नाका चौक कोटा में मोबाइल बिक्री करने घूम रहे कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ करने पर दिनांक 23.09.2026 को प्रार्थिया एवं उनके साथी से बैग एवं मोबाइल से लूट करना स्वीकार करने पर आरोपी 01. गुरजीत सिंह उर्फ बंटी पिता परविंदर सिंग उम्र 29 वर्ष निवासी कुंवारीमुडा थाना कोटा 02. रामजी यादव पिता मनहरण लाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम घासीपुर थाना रतनपुर एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 01 नग मोबाइल एवं अपराध में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा क्रमांक सी जी 10 सीसी 7858 को जप्त कर आरोपी 01. गुरजीत सिंह उर्फ बंटी पिता परविंदर सिंग उम्र 29 वर्ष निवासी कुंवारीमुडा थाना कोटा 02. रामजी यादव पिता मनहरण लाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम घासीपुर थाना रतनपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को परिजनों को सूचना देकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, accu प्रभारी गोपाल सतपति उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा , आरक्षक 1356 संजय श्याम , आरक्षक 1092 सुनील पटेल एवं थाना कोटा एवम accu स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

2 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts