September 8, 2026

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बड़े पैमाने में 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 49 नक्सली पर था कुल 2.27 करोड़ रुपए इनाम

IMG_20250727_011446

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के पाँच जिलों में गुरुवार को 66 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें 49 माओवादियों पर कुल 2.27 करोड़ रुपये का इनाम था।

 

बस्तर (रेंज) पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि प्रदेश के बीजापुर में 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि दंतेवाड़ा में 15, कांकेर में 13, नारायणपुर में आठ और सुकमा में पाँच नक्सली ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है इनमें 27 महिलाएँ भी शामिल थीं।

 

माओवादियों ने खोखली माओवादी विचारधारा, निर्दोष आदिवासियों पर नक्सलियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों और प्रतिबंधित संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेदों से निराशा जताते हुए सुरक्षाकर्मियों के सामने आत्मसमर्पण किया।

 

आत्मसमर्पित नक्सली प्रदेश सरकार की ‘नियाद नेल्लनार’ (आपका अच्छा गाँव) योजना से प्रभावित थे जिसका उद्देश्य दूरदराज के गाँवों में विकास कार्यों को सुगम बनाना है।

 

राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति और बस्तर रेंज पुलिस द्वारा शुरू की गई पुनर्वास पहल, पूना मार्गम (सामाजिक पुनर्मिलन हेतु पुनर्वास) से भी प्रभावित थे।

 

बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले 25 लोगों में से 23 पर कुल 1.15 करोड़ रुपये का इनाम था। इनमें ओडिशा राज्य समिति का सदस्य और माओवादियों की विशेष क्षेत्रीय समिति का सदस्य रमन्ना इरपा (37) और उसकी पत्नी रमे कलमू (30) शामिल हैं, जो प्लाटून पार्टी समिति (पीपीसीएम) की सदस्य हैं और जिन पर 8 लाख रुपये का इनाम है।

 

सुक्कू कल्मू (38), बबलू माडवी (30), कोसी मडकम (28) और रीना वंजाम (28), जो माओवादियों के विभिन्न समूहों में महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय थे, सहित अन्य आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था।

 

दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण करने वाले 15 कैडरों में से पाँच पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले 15 नक्सलियों में संभागीय समिति सदस्य बुधराम उर्फ लालू कुहराम और उसकी पत्नी कमली उर्फ मोती पोतावी भी शामिल हैं, जिन पर 8 लाख रुपये और 5 लाख रुपये का इनाम है।

 

उल्लेखनीय है कि ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक 254 इनामी नक्सलियों सहित 1020 नक्सली हिंसा छोड़ चुके हैं।

 

कांकेर में आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम था।

 

नारायणपुर में आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम था। इनमें से माओवादियों के उत्तर ब्यूरो तकनीकी दल के प्रभारी वट्टी गंगा उर्फ मुकेश (44) पर 8 लाख रुपये का इनाम था।

 

आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को 50,000 रुपये की सहायता दी गई है और राज्य सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।

349 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts