CG: न्यायधानी में फायरिंग से मचा हड़कंप, घटना में युवक के पैर में लगी गोली, अवैध रेत खनन और वसूली को लेकर 2 गुटों में खूनी संघर्ष
MOHAMMAD RAJJAB May 7, 2025
बिलासपुर 7 मई 2025। न्यायधानी बिलासपुर में अवैध रेत खनन को लेकर अब खूनी संघर्ष शुरू होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां अवैध खनन और वसूली को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के युवक ने फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक के पैर में गोली लगने के बाद हड़कंप मच गया। घायल युवक को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिलासपुर जिले में गोलीकांड का ये मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गोलीकांड में घायल युवक का नाम गिरजाशंकर यादव बताया जा रहा है, जो कि ग्राम लमेर का निवासी है। बताया जा रहा है कि यह घटना रेत घाट से अवैध खनन और घाट पर कब्जे को लेकर घटित हुई। अवैध खनन और पैसों की वूसली को लेकर रेत माफियाओं के दो गुटों के बीच बहस हो गया। बात बिगड़ने पर दोनों गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद के दौरान एक पक्ष ने हथियार लहराते हुए खौफ दिखाने के लिए फायरिंग कर दी।
जिससे गोली चलाने वाले युवक गिरजाशंकर यादव के पैर में ही गोली लग गयी। युवक को गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। उधर इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि रेत खनन के इस अवैध कारोबार से जुड़े गिरोह में शामिल कई आरोपियों के नाम सामने आये है।
इन्ही में एक दीपक रजक का नाम प्रमुख है, जो कि घुटकू समिति के अध्यक्ष का भाई बताया जा रहा है। कोटा पुलिस ने मामले में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे रेत माफिया नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घायल युवक ने बताया गलती से हो गया फायर
गोलीकांड की जानकारी के बाद कोटा थाना प्रभारी राज सिंह अस्पताल में पहुंचे। घायल युवक से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पुलिस की पूछताछ में घायल गिरजा शंकर यादव ने बताया कि उसे जंगल में एक पिस्टल मिला। जिसे कॉक करने के बाद छूते ही फायर हो गया और उसके पैर में गोली लग गई। बिलासपुर के एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने इस घटना को लेकर बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में पिस्टल से गलती से फायरिंग की बात सामने आ रही है। घायल युवक के बयान के मुताबिक उसे पिस्टल लावारिस हालत में मिली थी। जिससे एक्सीडेंटल फायर हुआ। इस पूरे घटनाक्रम में कही भी आपसी विवाद, रंजीश या अन्य किसी तरह की घटना शामिल नही होने की जानकारी दी है।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

