October 30, 2026

बालोद में दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन के आश्रम में बाबा के चेले ने 12 साल कि नाबालिग से किया रेप

IMG_20250723_201221

बालोद 23 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के एक बाबा के कुकर्मी चेले ने बड़ा कांड कर दिया है। आरोप है कि आश्रम की 12 साल की नाबालिग के साथ बाबा के चेले ने यौन शोषण किया है। आरोप है कि बाबा को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन बाबा ने अपने चेले के पाप को छुपाये रखा। अब इस मामले में थाने में हुई शिकायत के बाद हड़कंप मचा है। पांच महीने बाद मामला सामने आया है।
बाबा पर मामले को दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने आश्रम के बाबा, शिष्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। लगभग पांच माह पुराने मामले से जुड़े कुछ वीडियो वायरल वायरल हो रहा है। इसमें बाबा और एक युवक नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चेला शादी शुदा है।

दोनों के बीच आश्रम की शिष्य के साथ अनाचार मामले को लेकर बातचीत होती है, इसी दौरान आरोपी शिष्य अपराध करना कबूलता है। जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 20 में पाररास रोशन नगर में स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम के शिष्य पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप है।

पीड़िता के परिजनों ने मामले के संबंध में बालोद थाने शिकायत की थी, जिसके आधार पर पॉक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शंभू, राजबीर और दीनदयाल जेठुमल को गिरफ्तार किया है।

563 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts