September 8, 2026

BJP पार्षद के बेटे ने बच्ची से किया रेप: 7 साल की मासूम को सुनसान मकान में ले गया, मां-बाप को रोते हुए बताई आपबीती

IMG_20250619_164558

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीजेपी की महिला पार्षद के बेटे ने 7 साल की बच्ची से रेप किया है। पड़ोस में रहने वाली बच्ची को आरोपी बहला-फुसलाकर सुनसान मकान पर ले गया, वहां उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया नगर पालिका की महिला पार्षद के आरोपी बेटे का नाम तेंदुलकर सहिस (24) है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है।

अब जानिए कैसे हुआ खुलासा ?

दरअसल, वारदात 18 अप्रैल 2025 शाम की है। 7 साल की मासूम शाम को रोते हुए अपने घर पहुंची। बच्ची डरी-सहमी हुई थी। इससे परिजन चिंतित हुए। उन्होंने बच्ची को शांत कराया, फिर उससे रोने की वजह के बारे में जानकारी ली।

बच्ची ने रोते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला तेंदुलकर सहिस अपने साथ घर से दूर ले गया था। वह तेंदुलकर को पहले से जानती थी, जिससे उसके साथ चली गई। वहां लेकर जाकर तेंदुलकर ने गंदा काम किया है। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजन सहम उठे।

परिजनों के मुताबिक वह आरोपी के खिलाफ 18 अप्रैल 2025 की शाम ही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंच जाते, लेकिन समाज में बदनामी की वजह से हम लोग चुप रहे, लेकिन तेंदुलकर की घिनौनी करतूत आंखों के सामने आ जाती थी, जिसके बाद 17 जून मंगलवार को खरसिया पुलिस चौकी में FIR दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वारदात की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता का बयान लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी तेंदुलकर सहिस को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

मामले की जांच जारी – SDOP

मामले में खरसिया SDOP प्रभात पटेल ने बताया कि वारदात अप्रैल महीने की है। मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और 6-CHL, 65 (2)- BNS की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता का बयान लिया।

उन्होंने बताया कि बयान के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की। तेंदुलकर सहिस को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच की जा रही है।

10 में से 9 केस में आरोपी जान-पहचान वाले

NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में एक नाबालिग से रेप हो रहा है। रेप के 10 में से 9 केस में रिश्तेदार, जान-पहचान वाले या करीबी ही आरोपी निकले हैं। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत 5 जिले बच्चियों के लिए अनसेफ हैं।

518 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts