October 27, 2026

बिलासपुर के पूर्व विधायक श्री शैलेष पाण्डेय से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने प्रयागराज उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा

IMG_20250627_204540

आरोपी ने मोबाइल फोन के माध्यम से परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की थी

 

बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25-06-2025 को पूर्व विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, निवासी आसमा सिटी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर उनकी परिचित महिला की बेटी, जो दिल्ली में अध्ययनरत है, को अगवा करने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और डीएसपी श्री रोशन आहुजा एवं प्रदीप आर्य, थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।

वाराणसी एवं प्रयागराज पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में शिकायतकर्ता की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था, और विगत कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने यह अपराध किया।

इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

624 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts