September 14, 2026

मुख्यमंत्री ने महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना* बिलासपुर

IMG_20250930_235702

बिलासपुर, 30 सितंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर रतनपुर में महामाया मंदिर का दर्शन एवं पूजन किया। उन्होंने माता की पूजा आरती कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की और नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित महामाया ट्रस्ट के पदाधिकारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

329 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts