September 8, 2026

न्यायधानी में गुंडों का आतंक बीच बाजार सिविल कोर्ट में पदस्थ आरक्षक और उसके दोस्त को दौड़ा दौड़ा कर मारा, मचा हड़कंप.., दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की पुलिस को है तलाश..!. देखिये वीडियो पढ़िये पूरी खबर…

IMG_20250407_234904

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के

सदर बाजार क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक आरक्षक और उसके साथी पर रॉड और डंडे से हमला कर उत्पात मचाया गया। यह सनसनीखेज घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के करोना चौक पर हुई, जहां आरक्षक अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में गाड़ी टकराने की बात पर सैफ और जैद नामक दो आदतन बदमाशो भाइयों ने अपने साथियों के साथ बहस शुरु कर दी और शराब के लिए पैसों की मांग करने लगे आरक्षक ने इसका विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने अपने हाथ में रखे रॉड और डंडे से उन पर हमला कर दिया और रोड मे दौड़ा दौड़ा कर मारने लगे,

अचानक हुए इस हमले से आरक्षक और उसका साथी संभल नहीं पाए और बुरी तरह घायल हो गए। किसी तरह दोनों जान बचाकर मौके से भागे और थाना कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते सैफ और मनोज वर्मा नाम के आरोपियों को अपनी गिरफ्त मे ले लिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस घटना में शामिल एक अन्य दो आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी है। वही एक बार फिर इस तरह मुख्य मार्ग मे मारपीट की घटना से बिलासपुर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये है बताया जा रहा है की कुछ आरोपी आदतन बदमाश है।

673 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts