September 8, 2026

CG Crime : पुलिस की लाल-नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो से 74 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

IMG_20250404_170438

CG Crime : कोरिया। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 74 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह गांजा ओडिशा के संबलपुर से लाया जा रहा था और पुलिस की लाल-नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो से इसकी तस्करी की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

CG Crime : बता दें कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पटना क्षेत्र के डुमरिया नाका में पुलिस ने घेराबंदी कर सफेद रंग की न्यू स्कॉर्पियो सीजी 04 क्यूसी 7406 को रोका। तलाशी लेने पर वाहन के पीछे चार बोरियों में 74 किलो 450 ग्राम गांजा छिपाकर रखा गया था, जिसकी बाजार में कीमत 11,16,750 रुपये आंकी गई है। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

CG Crime : कुल मिलाकर 31 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत थाना पटना में अपराध क्रमांक 78/25 दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

378 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts