October 27, 2026

CG News : 36 लाख के 5 इनामी नक्सली गिरफ्तार, हथियार और दैनिक सामग्री जब्त…

IMG_20250520_185947

CG News : कांकेर/गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ थाना क्षेत्र में सी-60 कमांडो और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने 36 लाख रुपये के इनामी 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो नक्सली नाबालिग हैं। ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की गई है।

 

CG News : बता दें कि सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि भामरागढ़ के जंगली इलाकों में नक्सलियों का एक समूह सक्रिय है। इसके आधार पर सी-60 कमांडो और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तड़के अभियान शुरू किया। सघन तलाशी के दौरान पांच नक्सलियों को घेरकर गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं और इन पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 36 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

 

CG News : गिरफ्तार नक्सलियों के पास से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रकार के हथियार, जिनमें बंदूकें और विस्फोटक सामग्री शामिल हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे राशन, कपड़े, और संचार उपकरण व नक्सली साहित्य और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए है।

253 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts