बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने की होली की तैयारियों की समीक्षा – रेंज में दिए शांति समिति की बैठक लेने और उपद्रवी तत्वों की पहचान के निर्देश – हुड़दंगियों से कठोरता से निपटेगी बिलासपुर रेंज पुलिस*
MOHAMMAD RAJJAB March 1, 2026
बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने बिलासपुर रेंज के सभी जिलों में होली के त्यौहार के मद्देनजर, पुलिस व्यवस्था और बंदोबस्त की समीक्षा की।उन्होंने सभी जिलों में थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक लेकर, होली के त्यौहार के सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से चर्चा कर, गाइडलाइन का निर्धारण करने के निर्देश दिए।पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने, सभी पुलिस अधीक्षकों को हिदायत दी, की होली के त्यौहार को सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना, जिलों में सुनिश्चित करें।शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, और रंगों के इस पवित्र त्यौहार की गरिमा को, हुड़दंग करके खराब करने वाले असमाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी आईजीपी साहब ने जारी किए।होली के जलने की शाम से लेकर अगले दिन होली खेले जाने तक, सतत पेट्रोलिंग, और होली खेले जाने के दिन जगह जगह पर पिकेट पॉइंट्स लगाकर चेकिंग के लिए निर्देश पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किए हैं।गुंडा बदमाशों की विशेष चेकिंग, अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई और नशीले पदार्थों का सेवन कर, त्यौहार में शान्ति भंग करने वाले तत्वों के लिए विशेष रूप से कार्रवाई के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने, रेंज के सभी जिलों को दिए।होली जैसे उल्लासपूर्ण त्यौहार पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सतत पेट्रोलिंग, और चेकिंग पॉइंट्स लगाकर, पुलिस के उचित बंदोबस्त किए जाने हेतु भी आईजीपी श्री गर्ग ने जिलों को बताया है।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने लोगो को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, अपील की है, की उल्लास और उमंग के साथ होली मनाएं, लेकिन हुड़दंग करना, नशे का सेवन, ट्रिपल-फोर सवारी बाइक में घूमना, चीखते चिल्लाते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले असमाजिक तत्व बक्शे नहीं जाएंगे। होली मनाएं, पर किसी अन्य के होली उत्सव में बाधा न डालें।होली के अवसर पर रेंज पुलिस के द्वारा हुड़दंगियों को चेतावनी स्वरूप मीम मैसेजेस भी जारी किए गए हैं।होली पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रखने और किसी सूचना पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश भी आईजीपी श्री गर्ग ने जिलों को जारी किए हैं।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

