October 27, 2026

ग्राम झिंगटपुर में आज उत्साह और हर्षोल्लास के वातावरण में उचित मूल्य की दूकान भवन (पी.डी.एस.भवन) तथा माध्यमिक शाला विद्यालय के खेल मैदान के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर भूमिपूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

IMG_20251113_170114

बिलासपुर कोटा ग्राम झिंगटपुर में आज उत्साह और हर्षोल्लास के वातावरण में उचित मूल्य की दूकान भवन (पी.डी.एस.भवन) तथा माध्यमिक शाला विद्यालय के खेल मैदान के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर भूमिपूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला सदस्य श्रीमती जय कुमारी प्रभु जगत एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती शिवबाई नेताम, ग्राम पंचायत झिंगटपुर के सरपंच श्री दिलीप पोर्ते, उपसरपंच श्री भरत लाल यादव, सचिव श्रीमती आरती सुल्तान, माध्यमिक शाला के शिक्षकगण, ग्राम पंचायत के अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज ने कहा कि इन भवनों और खेल मैदान के निर्माण से ग्राम झिंगटपुर में विकास की नई दिशा स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि ये निर्माण कार्य ग्रामवासियों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को शैक्षणिक और खेल गतिविधियों के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएँ प्रदान करेंगे, जिससे ग्राम का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा।

वहीं, जिला सदस्य श्रीमती जय कुमारी प्रभु जगत ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम झिंगटपुर में हो रहे विकास कार्य शासन की ग्रामीण उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से यह विकास यात्रा और अधिक सशक्त एवं स्थायी बनेगी।

कार्यक्रम के अंत में जनपद सदस्य श्रीमती शिवबाई नेताम ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

148 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts