October 27, 2026

CG-महिला स्टेशन मास्टर के साथ पुरुष स्टेशन मास्टर ने सीएमडी चौक के एक निजी होटल में किया रेप, FIR दर्ज हुआ तो पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

IMG_20250302_224817

बिलासपुर, 2 मार्च 2025। रेलवे के स्टेशन मास्टर पर रेप का गंभीर आरोप है। शादी का वादा कर महिला स्टेशन मास्टर के साथ बलात्कार करने और फिर इनकार करने के मामले में रेलवे कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी को पकडने के लिए बिलासपुर पुलिस की तीन सदस्यीय टीम नागपुर पहुंची, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तारबाहर पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ क्षेत्र की महिला स्टेशन मास्टर ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नागपुर निवासी रेलवे स्टेशन मास्टर अनमोल घनश्याम वाकोडीकर से उनकी पहचान हुई, जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई।

बातचीत के दौरान वाकोडीकर ने उन्हें मिलने के लिए बिलासपुर बुलाया। दोनों सीएमडी चौक स्थित एक निजी होटल में ठहरे, जहां आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में जब महिला ने शादी का दबाव डाला, तो वाकोडीकर ने इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

415 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts