October 31, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने किया जिले की रात्रि गस्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण माननीय उच्च न्यायालय आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा

IMG_20250627_063636

बिलासपुर रात्रि गस्त व सुरक्षा में तैनात जवानों को प्रभावी तरीके से गस्त करने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

थाना चकरभाठा में आकस्मिक निरीक्षण कर रात्रि थाना पहरा का किया मुआयना तथा थाना क्षेत्र में लगे गस्त पॉइंट को सजगता और सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया

देवकीनंदन चौक, मगरपारा , पुराना बस स्टैंड चौक और तालापारा चौक के रात्रि गस्त पॉइंट में लगे कर्मचारी को उनके द्वारा मुस्तरी से अपने ड्यूटी पर तैनात रहे और अच्छी चेकिंग़ करने पर किया पुरस्कृत

रात्रि चेकिंग अधिकारियो के लोकेशन लेकर उन्हें भी दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) स्वयं जिले की रात्रि गश्त व्यवस्था के औचक निरीक्षण पर निकले । गस्त के दौरान उन्होंने जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाके का भ्रमण करके लगे हुए फिक्स पॉइंट्स एवं पेट्रोलिंग पार्टी, सेक्टर एवं जोनल गश्त अधिकारियों को चेक किया। रात्रि ग्रस्त एवं जिले की सुरक्षा में तैनात जवानों को प्रभावी तरीके से ग्रस्त करने की हिदायत दी। साथ ही गस्त में लगे कर्मचारी समय से पूर्व पॉइंट नहीं छोड़ने तथा सेक्टर एवं चेक गश्त अधिकारियों को उनको चेक करने के निर्देश दिए। सभी थानों की पेट्रोलिंग टीम को क्षेत्र के संवेदनशील एरिया , आउटर कॉलोनी, एटीएम , बैंक इत्यादि में लगातार सक्रिय पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया ।

फिक्स पॉइंट चेक करने के दौरान मगरपारा , तालापारा, देवकीनंदन चौक, पुराना बस स्टैंड चौक में लग फिक्स पॉइंट के कर्मचारियों द्वारा अच्छी चेकिंग एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर उनकी प्रशंसा कर, उनकी पीठ थपथपाई और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

चेकिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय माननीय उच्च न्यायालय आवासीय परिसर भी पहुंचे , वहां परिसर एवं माननीय न्यायाधीशों की सुरक्षा में लगे सशस्त्र बल के गार्ड को चेक कर , सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया एवं सभी गार्ड कमांडर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रात्रि गश्त के दौरान ही श्री रजनेश सिंह ने थाना चकरभाठा जाकर जाकर रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण किया। रात्रि थाना पहरा का मुआयना किया तथा थाना क्षेत्र में लगे गश्त पॉइंट को सजगता और सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया।

बिलासपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर रात्रि गश्त पॉइंट में वृद्धि की गई है, तथा समस्त थाना रक्षित केंद्र एवं कार्यालय में लगे प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी की सप्ताह में कम से कम एक गश्त अनिवार्य रूप से लगाई गई है। सभी फिक्स पॉइंट के कर्मचारी राइफल लेकर के ही गश्त करते हैं । साथ ही अगस्त के पूर्व जोनल गश्त अधिकारी द्वारा रात्रि 12 बजे उन्हें किसी चौक चौराहे पर एक साथ ब्रीफ किया जाता है तदोपरांत गस्त रवाना किया जाता है। सेक्टर अधिकारी एवं फिक्स पॉइंट और पेट्रोलिंग पार्टी मिलकर अलग-अलग चेकिंग पॉइंट्स में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग भी करते हैं। श्री रजनीश सिंह के द्वारा रात्रि गैस निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार प्रभावी ढंग से सक्रियता पूर्वक रात्रि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

आज रात्रि गस्त में जोनल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा,उप पुलिस अधीक्षक यातायात ,श्री शिवचरण परिहार , सेक्टर अधिकारी के रूप में थाना प्रभारी सिरगिट्टी श्री किशोर केेंवट , थाना प्रभारी कोनी श्री राहुल तिवारी , थाना प्रभारी तोरवा श्री अभय सिंह बैस , थाना प्रभारी रतनपुर श्री नरेश चौहान उपस्थित थे।

287 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts