October 27, 2026

विजयादशमी पर्व में शस्त्र पूजा 21वीं वाहिनी (भा./र.) छ.स.बल सी कंपनी कैम्प करकेली जिला-बीजापुर (छ.ग.)

file_00000000d8ac81f5ab8d51da5bfff64e_copy_501x501

बीजापुर, छत्तीसगढ़। बीजापुर कैंप में 21वीं बटालियन की सी कंपनी द्वारा 80 का बल के साथ शस्त्र पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर कैंप के अधिकारियों एवं जवानों ने शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की सुरक्षा और सेवा के प्रति अपने कर्तव्य को दोहराया।
कार्यक्रम में कैंप के अधिकारी श्री सी.सी. वर्मा जी, चव्हाण जी, नारायण ठाकुर, ओंकार तिवारी सहित कैंप के समस्त जवान उपस्थित रहे। सभी ने पूजा में भाग लेकर परंपरा का निर्वहन किया।


शस्त्र पूजा भारतीय परंपरा में शौर्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र रक्षा के संकल्प का प्रतीक मानी जाती है। इस आयोजन ने जवानों के बीच एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
स्थान: बीजापुर कैंप, छत्तीसगढ़
📰 प्रस्तुति: लालबत्ती न्यूज़

194 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts