September 8, 2026

35 किलो वजनी पीतल का हाथी वर्तमान कीमत 16 हजार 800 के लिए चोरों ने अंबिकापुर के महाराजा टी एस सिंहदेव जी के घर कर दी चोरी पुलिस कर रही है चोरी की तलाश

IMG_20250806_121305

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के घर में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने आंगन में रखी 35 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति चुरा ली और फरार हो गए। उस समय सिंहदेव विदेश दौरे पर थे। कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

कोठीघ में कई मूर्तियां और सामान मौजूद हैं। निजी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि 35 किलो की मूर्ति को वाहन की मदद से ले जाया गया होगा, क्योंकि इसे आसानी से उठाना संभव नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध को परिसर में घुसते देखा गया है, जिसकी जांच जारी है।

 

कबाड़ी गिरोह पर शक

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह वारदात कबाड़ी गिरोह ने की हो सकती है, जो पीतल की कीमत के लिए मूर्ति को निशाना बनाता है। परिसर में रिनोवेशन के दौरान दो मूर्तियां रखी गई थीं, जिनमें से एक चोरी हुई। पुलिस जांच में जुट गई है।

676 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts