June 10, 2026

नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम “वंजलवाही ’’में जिला सुकमा पुलिस प्रशासन द्वारा नवीन सुरक्षा कैंप किया गया स्थापित।

IMG_20251013_182845

सुकमा छत्तीसगढ़़ शासन के ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से क्षेत्र की ग्रामीणों को लाभान्वित करने उद्देश्य से किया गया स्थापित।

कोंटा-गोलापल्ली- किस्टाराम हुआ सीधा कनेक्ट,दूरी घटकर होगी आधी ।

भारी बारिश के दौरान एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए माओवादियों के कोर जोन क्षेत्र में लगातार एक साथ दोनों ग्रामों में यह कैंप स्थापित किया गया।

सुरक्षा कैंप की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण सुदृढ़ होगा तथा ग्रामीणों को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त होगा।

यह कदम माओवादियों के विरुद्ध एक बड़ी रणनीतिक सफलता है तथा ग्रामीणों के जीवन में शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा प्रदान करेगा ।

वर्ष 2024 से अबतक जिला सुकमा में सुरक्षा बलों द्वारा कुल 20 नवीन कैम्पों की स्थापना किया गया है।

नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना होने से नक्सल उन्मूलन में तेजी आई है, जिसके फलस्वरूप वर्ष 2024 से अबतक नक्सल विचारधारा को त्यागकर 518 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किये एवं सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों में 64 माओवादी को मार गिराने व 451 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित हुई है।

जिला सुकमा के सुदूर अंचल क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकासात्मक कार्यो में तेजी लाने हेतु श्रीमान सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ0ग0), श्री कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा के मार्ग-दर्शन एवं श्री किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री रोहित शाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा , श्री अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत जिला सुकमा के अति संवेदनशील माओवाद प्रभावित क्षेत्र ग्राम “वंजलवाही” में नवीन सुरक्षा कैम्प दिनांक 12.10.2025 को स्थापित किया गया। नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आयेगी एवं आस-पास क्षेत्रों में निवासरत् ग्रामीणों को विकासात्मक कार्य एवं मूलभूत सुविधायें जैसे कि सड़क, पुल/पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकाने, अच्छी शिक्षा, मोबाईल कनेक्टिविटी का विस्तार आदि की सुविधायें मिल पायेगा। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के आम-जन उत्साहित है।

विदित हो कि वर्ष 2024 से अब तक जिला सुकमा में ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना अन्तर्गत कुल 20 नवीन सुरक्षा कैम्प टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, मुकराजकोण्डा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुडे़म, गोलाकोण्डा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम , उसकावाया नुलकातोंग, तुमालभट्टी,वीरागंगलेर, मैता ,पालागुड़ा, गुंडाराजगुंडेम नागाराम, वंजलवाही में सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई है।

361 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts