September 14, 2026

ब्यूटी पार्लर वा स्पा सेंटर में सुनील कुमार पांडेय व अंगद सिंह ने की थी हवाई फायरिंग अपराध दर्ज के कुछ हीं घंटों में दोनों आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260226_213656

रायपुर 26 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में देर रात हुई हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला द्वारा संचालित एक ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर में दो नशे में धुत व्यक्तियों ने दुकान बंद होने के बावजूद स्पा सेवा देने की जिद की और बहसबाजी के दौरान हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 25 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे की है। मामला कटोरा तालाब स्थित एक ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर का है। दुकान की संचालिका ने बताया कि रात में दुकान बंद होने के बाद दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और स्पा कराने की मांग करने लगे। संचालिका द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि दुकान बंद हो चुकी है तथा स्टाफ घर जा चुका है। आरोपी का नाम सुनील कुमार पांडेय व अंगद सिंह है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे और संचालिका के मना करने पर आक्रामक हो गए। आरोपियों ने बहसबाजी शुरू कर दी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान एक आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दिलचस्प बात यह रही कि संचालिका ने घटना की सूचना अगले दिन दोपहर में थाना सिविल लाईन में दी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान व तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाया।
तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नग पिस्टल तथा एक नग एयर गन बरामद की गई है।प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी सुनील कुमार पाण्डेय के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। हालांकि, लाइसेंसी हथियार का इस प्रकार सार्वजनिक स्थान पर दुरुपयोग गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी घटना के समय किस उद्देश्य से वहां पहुंचे थे और क्या उनके खिलाफ पूर्व में भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है।

111 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts