September 5, 2026

नशीली दवाओं के अवैध सौदागरों पर सरकण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप, ब्राउन शुगर, हेरोइन और एक्टिवा वाहन के साथ आरोपी पप्पू श्रीवास उर्फ गुड्डू गिरफ्तार

IMG_20260525_213609_copy_356x352

बिलासपुर जिले में अवैध नशीली दवाओं और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरकण्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

​दिनांक 25.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पीपल चौक के आगे, तालाब के पास बंधवापारा सरकंडा में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाएं और मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकण्डा पुलिस हमराह स्टाफ द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदेह के आधार पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रोका गया। ​पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पप्पू श्रीवास उर्फ गुड्‌डू श्रीवास (उम्र 40 वर्ष, निवासी सिविल लाइन) बताया। गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 20 नग प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप, 3.92 ग्राम ब्राउन शुगर और 7.50 ग्राम हेरोइन  बरामद की गई। मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा (क्रमांक CG 12 BF 4767) सहित *कुल 2,72,500 रुपये* का मशरूका जप्त किया गया है। ​चूंकि आरोपी का कृत्य धारा 21, 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दंडनीय अपराध होने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 766/2026 पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

225 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts