October 28, 2026

रेस्टोरेन्ट की आड में देह व्यापार संचालित करने वाला होटल सील पुलिस के द्वारा होटल जय पैलेस को कराया गया सील…

IMG-20250307-WA0222

महासमुंद। थाना सरायपाली में दिनांक 29.03.25 को पीड़िता के साथ छेड़ छाड़ कराना बताने पर थाना सरायपाली में अपराध धारा 74,76,3 (5) बीएनएस का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस की टीम के द्वारा पीडिता से पूछताछ करने पर पीडिता से अनैतिक व्यापार कराना बताने पर पीडिता को घटना स्थल ले जाकर तस्दीक करने एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना सरायपाली में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रकरण में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूर्व में रिमांड में भेज गया था।

पुलिस की टीम के द्वारा उक्त मामले में घटना स्थल लोक स्थान विकास रेस्टोरेन्ट के उपर स्थित जय पैलेस एन.एच. 53 मेन रोड सरायपाली है, जहा पर आम जनता का आना जाना होता है।

हॉटल संचालक द्वारा उक्त हॉटल का वेश्यागृह के रूप में उपयोग कर रहे थे। जिसे पुलिस की टीम के द्वारा आज दिनांक 12.04.2025 को अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 18 के तहत् कार्यवाही कर हॉटल को सील कराया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

278 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts