September 8, 2026

जब श्मशान घाट में मच गया हड़कंप, चिता से युवक के शव को उठाकर ले गई पुलिस

Picsart_25-01-30_23-55-44-102

रायपुर 30 जनवरी 2025। श्मशान घाट में उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब चिता में आग़ लगने से कुछ सेकंड पहले ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चिता में लिटाए शव को अपने कब्जे में लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके का है, जहां दोंदेकला गांव में अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने चिता से शव को बरामद किया। जानकारी के मुताबिक गांव के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि युवक की अस्पताल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। अस्पताल की तरफ से इलाज में कोताही बरती गई।

गांव के युवक की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस शमशान पहुंची, शव अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने PM के लिए मर्चुरी में भेजा। जानकारी के मुताबिक क्षत्रपाल वर्मा नामक युवक की बेस्ट ऑर्थोपैडिक अस्पताल में संदिग्ध मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन शव अपने साथ लेकर चले गए। अस्पताल में पीएम नही कराने का पत्र देकर परिजन अपने साथ शव लेकर आ गए थे। अस्पताल के गलत इलाज के कारण मौत होने का परिजनो ने आरोप लगाया था। अस्पताल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने विधानसभा थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को चिता से जब्त कराया गया।

352 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts