July 30, 2026

जिला सुकमा क्षेत्र अंतर्गत सक्रिय 05 नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।

IMG_20250724_132938

सुकमा छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘ नीयद नेल्ला नार’’ योजना व पुलिस प्रशासन के ‘‘ पुना मारगेम’’ अभियान से प्रभावित होकर तथा पुलिस के बढ़ते प्रभाव से किया गया आत्मसमर्पण।

नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना चिंतलनार एवं 74, 131 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा कार्मिकों की रही है विशेष भूमिका।

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना व पुलिस प्रशासन के ‘‘ पुना मारगेम’’ अभियान से प्रभावित होकर तथा पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 05 नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 24.07.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में श्री रोहित शाह अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं श्री अमित श्रीवास्तव सहायक कमाण्डेन्ट 131 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।

सभी आत्मसमर्पित नक्सली जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा एवं चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में आईईडी/स्पाईक लगाना, मार्ग खोदकर अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाना इत्यादि घटनाओं में शामिल रहे हैं।

उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नवीन पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025’’ के तहत् प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे।

आत्मसमर्पित नक्सलियों का विवरण निम्नानुसार है:-

01 माड़वी कोसा पिता स्व0 मंगड़ू उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी निवासी पेद्दाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा, ग्राम पेद्दाबोड़केल डीएकेएमएस अध्यक्ष।

02 माड़वी कमलेश उर्फ हुंगा पिता माड़वी चुला उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोत्तापाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा। नागाराम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य।

03 नुप्पो लखमा पिता नंगा उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दाबोड़केल मुरियापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा,पेद्दाबोड़केल आरपीसी सरकार सदस्य।

04 माड़वी जोगा पिता स्व0 मंगडू उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा, पेद्दाबोड़केल आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष।

05 माड़वी पोज्जा पिता स्व0 देवा उम्र लगभग 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा, पेद्दाबोड़केल आरपीसी मिलिशिया सदस्य

451 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts