October 6, 2026

छात्रों की आवाज़ बने हरीश कवासी, कोंटा में संवाद कर दिया साथ का भरोसा” संवादाता: डॉ सैयद फारूख अली

IMG_20260707_162756

सुकमा:जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी जिलेभर में चलाए जा रहे छात्र संवाद अभियान के तहत लगातार विद्यार्थियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। इसी कड़ी में वे कोंटा पहुंचे, जहां आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरीश कवासी ने कहा कि छात्र जीवन संघर्ष, अनुशासन और मेहनत का समय होता है। उन्होंने छात्रों से अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि छात्रों की शिक्षा, रोजगार और अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव रखे, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान अली, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

23 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts