July 25, 2026

थाना तोगनपाल जिला सुकमा में 122.370 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा व ट्रिबर वाहन क्रमांक यू.पी. 37 जेड 2636 के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार

IMG_20250731_154329

जिला सुकमा में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुकमा श्री किरण चव्हाण के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल श्री रजत नाग के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थ गांजा के तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत् दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर सूचना पर थाना तोंगपाल पुलिस द्वारा नारकोटिक्स जांचनाका एन. एच.30 रोड ग्राम तोंगपाल के पास सुकमा से जगदलपुर की ओर जा रही ट्रिबर वाहन क्रमांक UP-37-Z- 2636 में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर ले जाने की मुखबीर की सूचना पर तस्दीक हेतु सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू के हमराह स्टाफ नारकोटिक्स जांच नाका एन.एच. 30 तोंगपाल एमसीपी डयूटी दौरान मलकानगिरी सुकमा से जगदलपुर की ओर जा रही ट्रिबर वाहन क्रमांक UP-37-2-2636 में 24 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 122.370 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते पाये जाने से विधिवत थाना तोंगपाल में अपराथ क्रमांक 16/2025 थारा 20 (ख) (ii) (ग) नारकोटिक्स एक्ट कायम किया गया विवेचना के दौरान जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा का अनुमानित किमत 9,78,960-00 रूपये एवं दो नग मोबाइल, नगदी रकम 3,400.00 रूपये, ट्रिबर वाहन क्रमांक UP-37-2-2636 का अनुमानित किमत 7,00,000.00 कुल रकम 16,82,360 रूपये (सोलह लाख बियासी हजार तीन सौ साठ रूपये) जप्त की गई।

आरोपी (1) मो० हाशिम पिता मोहद अशफाक उम्र 32 वर्ष जाति मुसलमान साकिन हाउस नं. 817 किला कोना काली मस्जिद हापुड थाना कोतवाली हापुड जिला हापुड (उ.प्र.) पिन:- 245101 (2) नबील खान पिता महमूद अली खान उम्र 36 वर्ष जाति मुसलमान साकिन 1222 फूल गढ़ी, मदरसा फूल गढी के पास, हापुड थाना देहात जिला हापुड (उ.प्र.)

उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव, सउनि. कमलेश कुमार साहू, प्र.आर. 1025 धनीराम लहरे, 153 राजेन्द्र राठौर, 609 हरेन्द्र यादव, 311 फागू राम वट्टी, आर. 1196 शेखर चुरेन्द्र, 1139 बुधराम नाग की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

546 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts