October 28, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार ब्रेकिंग: अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे राजभवन, राज्यपाल हो रही है चर्चा, मंत्रिमंडल विस्तार पर…

IMG_20250816_201046

रायपुर 16 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर अब मुहर लगने वाली है। कयासों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजभवन पहुंचे हैं। चर्चा है कि राज्यपाल से मुलाकात कर वो मंत्रिमंडल विस्तार के लिए समय मांगेगे। खबर ये भी है कि 18 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। दरअसल 21 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विदेश दौरे पर रवाना होना है। उससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया पूरी की जानी है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर ही चर्चा होगी। फिलहाल राजभवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकात हो रही है।

284 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts