October 29, 2026

खुरदुर में हुई महिला की हत्या का आरोपी भतीजा ही निकला आरोपी जमीन बंटवारे के नाम पर घटना को दिया अंजाम कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picsart_25-06-20_19-31-51-392

 

जमीन बंटवारा की बात पर छोटी बहन के पुत्र ने ही की अपनी बड़ी मां की हत्या

अपने नाना के जमीन पर बड़ी मां (मृतिका) द्वारा हिस्सा नहीं दिए जाने को लेकर था नाराज

मृतिका द्वारा गांव के बाहर मैदान में परसा पत्ता तोड़ने जाने के दौरान उसी के कुल्हाड़ी से की हत्या

बिलासपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी की पहचान कर किया गिरफ्तार

 

बिलासपुर दिनांक 18.06.2025 को थाना कोटा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुरदुर के होल्हे मैदान में बुजुर्ग महिला श्रीमती कुंवारियां बाई बघेल की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार कुल्हाड़ी से सिर एवं गला के पास वार कर हत्या कर दिया है , जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा मामले को गंभीरता एवं संवेदनशीलता पूर्वक लेते हुए तत्काल इसमें वैज्ञानिक विवेचना करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही, श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा , थाना प्रभारी कोटा एवं थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंचे। FSL की टीम एवं डॉग स्कॉट के द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल निरीक्षण उपरांत मार्ग पंचनामा कर, थाना कोटा में अपराध क्रमांक 593/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. कायम किया गया है। विवेचना दौरान घटना के आसपास निवासरत ग्राम वासियों तथा मृतका के परिजनों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि मृतिका लगभग 60 वर्षीय थी एवं अकेले निवास करती थी, उसके पति एवं कोई संतान नहीं थे। उसकी स्वयं की एवं पिता की लगभग चार एकड़ जमीन थी, जिसकी कृषि से प्राप्त आय से जीवन यापन करती थी। मृतिका पांच बहने थी, जिनमें जमीन का बंटवारा नहीं हुआ था। उसके घर के पास ही उसकी बहन का बेटा सौखी नवरंग अपने परिवार के साथ रहता था। संदेह के आधार पर मृतका के कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ प्रारंभ की गई, तथा घटना के संबंध में साक्षी एकत्रित किए गए। संदेही सौखी नवरंग को तलब कर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ किया गया जो अपनी बड़ी मां मृतिका श्रीमती कुंवारियां बाई बघेल पिता समेलाल उम्र 60 वर्ष के साथ जमीन बटवारा की बात पर विवाद होना पिछले दो-तीन साल से बातचीत बंद होना एवं इसी नाराजगी में मौका देखकर धारदार टांगिया से सिर एवं गले पर वार कर हत्या करना कबूल किया। आरोपी सौखी नवरंग पिता भगत राम नवरंग उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खुरदुर थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी श्री तोप सिंह नवरंग , सहायक उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद बंजारे, प्रधान आरक्षक 938 घनश्याम आडिल , आरक्षक 1086 भोप साहू, आरक्षक 252 जलेश्वर साहू , आरक्षक 1206 सोमेश्वर साहू, आरक्षक 1507 अजय सोनी एवं अन्य स्टाफ का विशेष भूमिका रही।

401 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts