October 28, 2026

CG ब्रेकिंग: जवानों ने अबूझमाड़ में 30 से अधिक नक्सलियों को किया ढेर, मारे गये नक्सलियों में बड़े कैडर भी शामिल, पुलिस बल का एक सहयोगी शहीद

IMG_20250521_141209

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में बुधवार 2 मई की सुबह पुलिस के जवानों ने नक्सल संगठन की कमर तोड़ दी है। एंटी नक्सल ऑपरेशन में इतिहास रचते हुए, जिस नक्सली नेता की देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश थी उसे DRG के जवानों ने मार गिराया। नक्सलियों का चीफ एक करोड़ का ईनामी नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू उर्फ गगन्ना को मार गिराया गया है।


इसका मतलब ऐसे समझते हैं। जिस तरह अलक़ायदा का चीफ ओसामा बिन लादेन था, अमेरिका ने उसे पाकिस्तान के एटबाबाद शहर में छुपे होने के दौरान रात में एक बड़ा गुप्त आपरेशन चलाकर मारा था। श्रीलंका एलटीटीई यानि लिट्टे जिस संगठन ने दशकों तक श्रीलंका में सेना के खिलाफ विद्रोह किया, उस संगठन का चीफ था प्रभाकरण। उसे वहां की सेना ने एक विशेष अभियान चलाकर मारा था। ठीक इसी तरह भारत देश में नक्सलियों का चीफ बसवराजू था। बशव राजू पर ही देशभर में नक्सल संगठन के संचालन की जिम्मेदारी थी। तो कहा जा सकता है कि, अबूझमाड़ में नक्सलवाद को गहरी चोट सुरक्षाबलों ने बुधवार की इस मुठभेड़ के जरिए पहुंचाई है। नक्सल संगठन के शीर्ष नेतृत्व को ढेर
कर दिया गया है। इस मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए हैं, इनमें कई अन्य (CC) सेंट्रल कमेटी के मेम्बर्स के भी मारे जाने की खबर है। वहीं इस मुठभेड़ में 1 जवान घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस बल का 1 सहयोगी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है।
50 घंटे तक चला ऑपरेशन, 1 जवान घायल, 1 सहयोगी शहीद : गृहमंत्री

वहीं नक्सलियों के खिलाफ बस्तर में पुलिस को मिली इस सबसे बड़ी सफलता पर बात करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, नारायणपुर, बीजापुर के संयुक्त क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। श्री शर्मा ने बताया कि, 50 घंटों से सर्च ऑपरेशन चल रहा था। बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि, मुठभेड़ अब खत्म हो गई है, केवल मुठभेड़ स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि, एक जवान घायल है लेकिन वह खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस बल का एक यहयोगी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है। गृहमंत्री श्री शर्मा ने इस बड़ी सफलता पर सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई दी है।
नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी जवान शामिल

इस आपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी जवानों के शामिल होने की जानकारी मिली है। माड़ के भीतरी इलाके में सुबह से जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडरों को घेरा है।

सरेंडर के लिए अब और अपील की जरूरत नहीं : सीएम साय

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को मिली सबसे बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, तीन दिन से यह ऑपरेशन चल रहा था। क्षेत्र की सर्चिग पूरी होने के बाद सही आकड़े आयेंगे। उन्होंने जवानों के साहस को नमन करते हए कहा कि, हम शुरू ही सरेंडर करने की अपील कर रहे है, अब इसमें और अपील की आवश्यकता नहीं है।

481 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts