October 5, 2026

नाबालिग छात्रा को पास करने की बात कहते हुए स्कूल में छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

IMG_20250619_134442

बलौदा बाजार। दिनांक 16.06.2025 को प्रार्थिया के परिजनों द्वारा थाना सुहेला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 09.06.2025 को पढ़ाई के दौरान स्कूल में प्रार्थिया की नाबालिग पुत्री के साथ परीक्षा में पास कराने की बात कहते हुए, शिक्षक शैलेश वर्मा द्वारा छेड़छाड़ किया गया है।
पुत्री द्वारा डर के मारे पहले यह बात किसी को नहीं बता पाई थी, फिर दिनांक 14.06.2025 को हिम्मत करके उक्त घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया गया कि रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अपराध क्र. 127/2025 धारा 74 बीएनएस, 9C, 10 पाक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी सुहेला को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना सूहेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक शैलेश कुमार वर्मा को हिरासत में लिया गया।
जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया की नाबालिक पुत्री के साथ स्कूल में छेड़छाड़ करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को दिनांक 17.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- शैलेश कुमार वर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम झीपन थाना सुहेला

484 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts