October 28, 2026

CBI ने बिलासपुर उड़ीसा चेन्नई सहित 9 राज्यों में की छापेमारी, 10 से ज्यादा गिरफ्तार, लाखों कैश और जेवरात जब्त

IMG_20250203_141840

रायपुर 3 फरवरी 2025। CBI की टीम ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में दबिश दी है। ये कार्रवाई निजी विवि को NAAC रेटिंग दिलाने के नाम पर घुस लेने के मामले में हुई है। CBI की बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में चल रही है। कई राज्यों से 10 से अधिक लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं।गिरफ्तार आरोपियों में JNU के प्रोफेसर भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक 20 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी थी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर,ओडिसा, चेन्नई ,बैंगलौर समेत कई राज्यों में CBI ने दबिश दी थी। आरोप है कि NAAC रेटिंग के नाम पर घुस लेते थे।मान्यता के लिए रिश्वत लेने के आरोप में 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

37 लाख रुपये नगदी समेत सोना,मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त किए गए है।सीबीआई ने नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (एनएएसी) की रेटिंग में घोटाले का बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में स्थित कोनेरु लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन (केएलईएफ) के पदाधिकारियों और नैक निरीक्षण टीम के अध्यक्ष, समन्वयक व सदस्यों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों में संबलपुर विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी साइंस विभाग के मुख्य प्रोफेसर डॉ. बुलु महारणा भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके आवास को सील कर दिया गया है।
बताया गया है कि प्रोफेसर डॉ. महारणा दिल्ली विश्वविद्यालय एनएएसी टीम के साथ गुंटूर गए थे, जहां उन्होंने रिश्वत लिया था।

262 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts