September 14, 2026

अंतर्राज्यीय कफ सिरप का सप्लायर फरार आरोपी दिलीप भाऊ कटनी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

Picsart_26-03-18_01-21-02-174

कफ सिरप के फरार आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अंतर्राज्यीय नशीले सिरप सप्लायर दिलीप भाउ कटनी (म.प्र.) से गिरफ्तार
आरोपी छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में नशीले कफ सिरप की सप्लाई करता था

संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 12.09.2022 को मुखबिर सूचना पर आरोपी धर्मेन्द्र गेंदले के कब्जे से 120 नग नशीला कफ सिरप (KOP FREE) जप्त किया गया था। उक्त कार्यवाही में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने जप्तशुदा नशीला सिरप कटनी (म.प्र.) निवासी दिलीप भाउ से लाकर बेचने की जानकारी दी थी। इसके आधार पर प्रकरण में फरार आरोपी दिलीप भाउ की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 16.03.2026 को आरोपी दिलीप कुमार वीरवानी उर्फ दिलीप भाउ (उम्र 55 वर्ष), निवासी कैरिन लाइन थाना माधवनगर जिला कटनी (म.प्र.) को कटनी से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त आरोपी द्वारा अंतर्राज्यीय स्तर पर नशीले कफ सिरप की सप्लाई किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके संबंध में आगे विवेचना की जा रही है।

91 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts