CG: बिलासपुर के मंगला स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट में भीषण आग, रिहायशी परिसर में चल रहा था इलेक्ट्रॉनिक गोदाम, लाखों का सामान खाक
MOHAMMAD RAJJAB March 1, 2026
बिलासपुर 1 मार्च 2026। बिलासपुर के मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट में आज तड़के अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग अपार्टमेंट के निचले हिस्से में लगी। जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जिस अपार्टमेंट में आग लगी वहां 48 फ्लैट हैं। सुबह 5 बजें के लगभग अचानक अपार्टमेंट के निचले हिस्से में आग लग गयी। घटना के वक्त अधिकांश लोग अपने घरों में ही मौजूद थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते इतनी देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी गयी।
घंटो की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया जा सका। काबू फायर अधिकारियों के अनुसार गोदाम का क्षेत्र बड़ा होने और अंदर जाने का रास्ता संकरा होने के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कत आई। धुएं और तेज गर्मी के चलते टीम को दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है और पूरी तरह नियंत्रण की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
रिहायशी अपार्टमेंट में किया जा रहा था व्यावसायिक उपयोग
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रिहायशी अपार्टमेंट का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा गोदाम संचालित किया जा रहा था। जहां भारी मात्रा में उपकरण रखे गए थे। आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। वहीं शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।
नगर निगम कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई की कही बात
इस घटना ने एक बार फिर नगर निगम के नियमों की अवहेलना को एक बार फिर सामने ला दिया है। घटना के बाद नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने स्पष्ट किया कि रिहायशी अपार्टमेंट में गोदाम चलाना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि संबंधित संचालकों से दस्तावेज मांगे जाएंगे और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर के सभी अपार्टमेंट का सर्वे कराने की भी बात कही गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

