September 30, 2026

मौत के मुहाने पर सैल्फी लेने वाले परिवार को रतनपुर पुलिस ने कराई उठक बैठक रतनपुर पुलिस की अपील सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं

file_000000008fe08208aaecc3a248c10bf0_copy_384x256_1

बिलासपुर विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बारिश के मौसम को देखते हुए खूंटाघाट वेस्टवियर में पानी के तेज बहाव एवं खतरे को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए गेट पर ताला लगाया गया था, ताकि आमजन वेस्टवियर के खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें।

दिनांक 16.08.2026 को खूंटाघाट वेस्टवियर से सामने आई तस्वीरों में कुछ लोग गेट को लांघकर दूसरी तरफ पहुंचकर पानी के तेज बहाव के बिल्कुल करीब खड़े होकर सेल्फी एवं वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए। हद तो तब हो गई जब कुछ लोग अपने परिवार, बच्चों एवं महिलाओं के साथ भी खतरनाक स्थान पर पहुंच गए।
रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा गेट लांघकर अंदर पहुंचे लोगों को बाहर निकाला गया तथा उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए समझाइश दी गई कि गहरे पानी में न जाएं, तेज बहाव के करीब न पहुंचें तथा रील एवं सेल्फी बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें।

लापरवाही करने वाले लोगों को मौके पर ही उठक-बैठक कराकर चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा लोगों को बारिश के मौसम में नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर के आसपास जाने से बचने तथा सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड एवं गेट को पार नहीं करने की समझाइश दी गई।

पुलिस द्वारा लगातार नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दौरान तेज बहाव एवं गहरे पानी वाले स्थानों पर न जाएं तथा सेल्फी एवं वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

पुलिस की अपील

सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं है। बारिश के मौसम में खूंटाघाट समेत सभी नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर से दूरी बनाए रखें और स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

47 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts