September 8, 2026

CG बड़ी खबर: सुकमा के ज्वेलरी शॉप में पिस्टल की नोक पर लाखों की लूट, भीड़ ने एक आरोपी को धर दबोचा, दूसरे को पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार

IMG_20251205_135018

सुकमा 5 दिसंबर 2025। सुकमा जिले में गुरूवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। पिस्टल की नोक पर लूट करने के बाद भाग रहे दो बदमाशों में से एक कोे लोगों की भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहनें वाले है। पुलिस इस वारदात का आज खुलासा कर सकती है। जानकारी के मुताबिक लूट की ये वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मुख्य शहर में दुर्गा ज्वेलरी शॉप संचालित है। गुरूवार की रात 8 बजें के लगभग दो नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर घुस गए। दुकान में मौजूद लोग कुछ समझ पाते इसी बीच बदमाशों ने अपने पास रखे पिस्टल को संचालक पर तान दिया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने ज्वेलरी शाॅप के काउंटर में रखे सारे जेवर अपने पास रखे एक बैग में भर लिया। लूट की इस वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। इस दौरान सराफा कारोबारी ने शोर मचाकर लूट की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा कर भाग रहे दो आरोपियों में एक को धर दबोचा। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिले की सीमाओं पर तत्काल नाकेबंदी की गई। घटना की जानकारी मिलते ही सुकमा एसपी भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि देर रात दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त मेें आये दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस आज इस मामले का खुलासा कर सकती है।

148 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts